Dark Mode
नुक्कड़ नाटक के माध्यम किया जागरूक

नुक्कड़ नाटक के माध्यम किया जागरूक



रतनगढ़ ।राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की सीवरेज परियोजना के प्रति शहरवासियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का सन्देश दिया। शहर के विभिन्न इलाकों में आयोजित इन नुक्कड़ नाटकों में सीवरेज परियोजना की जानकारी दी। सीवर कनेक्शन के फायदे बताए गए और ठोस कचरा निस्तारण के बारे में समझाया गया। आरयूआईडीपी जयपुर से आए कैप के डिप्टी टीम लीडर अनिल सिंह व सामुदायिक विशेषज्ञ सौरभ पांडे ने बताया कि नुक्कड़ नाटकों का आयोजन आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम (कैप) के द्वारा “स्पेशल अवेयरनेस कैंपेन फॉर सीवर कनेक्शन” के तहत किया जा रहा है । नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शहरवासियों को सीवेरज प्रणाली के उपयोग, रख-रखाव, सीवर कनेक्शन के लाभ, स्वच्छता, ठोस कचरा निस्तारण और परियोजना विषयों के बारे में जानकारी देते हुए सीवर कनेक्शन लेने के फायदे बताये गए। घरेलू सीवर कनेक्शन का कार्य पूर्णतया निशुल्क है जिसके लिए उपभोक्ता को आवेदन राशि के अलावा कोई चार्ज नहीं देना होगा। सीवर कनेक्शन के माध्यम से जहाँ एक ओर स्वच्छ वातावरण का निर्माण होगा वहीं दूसरी ओर जीवन स्तर में भी सुधार होगा। जल जनित बीमारियों और उन पर होने वाले खर्च में कमी आयेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!