Dark Mode
सदस्य बनाये ओर पार्टी विचारधारा से अवगत कराया

सदस्य बनाये ओर पार्टी विचारधारा से अवगत कराया

सरवाड़. पार्टी के निर्देशानुसार भाजपा शहर मण्डल सरवाड़ अध्यक्ष प्यारेलाल खटीक के निर्देशन में चलाये जा रहे भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनाये। मंण्डल महामंत्री कुशल किशोर सोनी के अनुसार सदर बाजार, खाती मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला, सांपला गेट, नाथ मोहल्ला, दरगाह बाजार तथा बड़ा मंदिर क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया गया और मतदाताओं को ऑनलाइन माध्यमय के तहत मोबाइल से मिस्डकॉल देकर सदस्य बनाये। सदस्यों का ऑनलाइन फोटो युक्त कार्ड भी बनाये गए। इस दौरान पार्टी की विचारधारा के बारे में बताया गया ओर केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान सांवर लाल प्रजापत, बाबू सिंह राठौड़, सूरज माली, इरफान मंसूरी, नासिर मंसूरी, कृष्णचन्द्र पारीक, सत्यनारायण कुमावत, सज्जन सिंह चौधरी गोपाल माली, रामनिवास सोनी, अमर चंद पालेचा, महेश भटनागर, राजू जीनगर, हरिप्रसाद गौड, राजू सक्सेना, संदीप पालेचा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!