महंगाई राहत कैम्प के बारे में आमजन को किया जागरूक
आहोर. राजीव गांधी युवा मित्र कानाराम सिंघल ने ग्राम पंचायत भाद्राजून के अंर्तगत राजीव गांधी सेवा केंद्र में राजीविका की चल रहे प्रशिक्षण के दौरान संस्थागत संवाद करते हुए प्रदेश भर में 24 अप्रैल से महंगाई राहत कैंप आयोजित होंगे, जिनका मकसद हर पात्र व्यक्ति को सुगमता एवं सम्मानपूर्वक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुआई में राज्य सरकार प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत देने के लिए लगातार प्रयासरत है। संवेदनशील, जवाबदेह और पारदर्शी राज्य सरकार प्रदेश में 30 जून तक प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड में कैंप लगाएगी। इनमें पात्र लाभार्थियों को योजनाओं में पंजीकरण के बाद मौके पर ही गारंटी कार्ड या संशोधित स्वीकृति आदेश आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण अनिवार्य बनाया गया है। प्रशिक्षण में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना,मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना,मुख्यमंत्री कन्यादान हथलेवा योजना,महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम,खाद्य सुरक्षा अधिनियम,सामाजिक सुरक्षा पेंशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लाभान्वित हेतु प्रेरित किया।
इस दौरान जितेंद्र कुमार शर्मा,मोहनलाल,कालूराम,राजाराम चौधरी,समेत तादाद में महिला एवं बालिका उपस्थित रही।