Dark Mode
विद्यार्थियों और मतदाताओं को किया जागरूक

विद्यार्थियों और मतदाताओं को किया जागरूक

खाटूश्यामजी  .  निर्वाचन आयोग के निर्देश और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दांतारामगढ़  के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शुक्रवार को स्वीप रथ दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र लाडपुर और  अलोदा के राउमावि तथा सरदार पटेल महाविद्यालय अलोदा में पहुंचा जहां विद्यालय और कालेज प्रशासन द्वारा प्रभारी सहित स्वीप टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया । दांतारामगढ एम डी वी प्रभारी राजेंद्र सरोज ने उपस्थित विद्यार्थियों  और मतदाताओं को प्रधानाचार्य कैलाश चंद वर्मा, प्रधानाचार्य सुमन कुमारी तथा प्रबंध निदेशक नारायण बुरडक, प्राचार्य राजकुमार शर्मा,शिवनारायण  के सानिध्य में आयोजित  विद्यालयों एवम् कालेज के कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित, मतदान योग्य हो चुके छात्र, छात्राओं के समक्ष  ई वी एम प्रदर्शन किया गया जिसमे ई वी एम द्वारा मतदान करने, मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम जुड़ाने की निर्धारित आयु, वी वी पेट मशीन से मतदाता की अपने वोट की संतुष्टि के बारे में विस्तार से समझाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और उपस्थित कार्मिको द्वारा मॉक पोल भी करवाया जिसमें मांगीलाल नोगिया, अलोदा में बलबीर राबिया,महेश शर्मा,बनवारी लाल हरितवाल, पूर्व प्रधानाध्यक फूलचंद वर्मा, सहित उपस्थित महिला कार्मिको ने  कालेज में सीताराम शर्मा और उपस्थित महिला कामिकों  ने उत्साहपूर्वक भाग लिया प्रभारी सरोज ने सभी उपस्थित लोगों को आवश्यक रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई और कहा कि युवा देश की लोकतांत्रिक शासन प्रणाली  के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर महत्वपूर्ण  भूमिका अदा कर सकते हैं । कालेज में ई वी एम प्रदर्शन के दौरान  युवा और नव मतदाताओं के रूप में   विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत किया गया  साथ ही उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया ।उपस्थित  नव मतदाताओं के रूप में 97 विद्यार्थियों  और स्टाफ ने मॉक पोल किया । इस अवसर पर सहायक प्रभारी इंसाफ अली तथा सुरक्षा कार्मिक रामसिंह,रघुवीर आदि मौजूद थे . 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!