विद्यार्थियों को योजनाओं के प्रति किया जागरूक,दिया जन- जागरूकता संदेश
आहोर. राजीव गांधी युवा मित्र कानाराम सिंघल ने राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय अगवरी में संस्थागत संवाद करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों को दी एवं विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री निःशुल्क पोशाक वितरण,मुख्यमंत्री बाल गोपाल दूध योजना से सबंधित प्रश्न किये वही विद्यालय स्टाफ की मेहनत एवं ग्रामीणों एवं भामाशाह के प्रति स्नेह और मिलनसार का परिणाम विद्यालय की तस्वीर बदल दी जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग का वातावरण रहता है। वहीं सिंधल ने बताया कि सराहनीय कार्य के लिए कार्यवाहक प्रधानाचार्य कपूराराम मीणा, गिरिराज सिंह गंगावा शिक्षक समेत विद्यालय परिवार धन्यवाद के पात्र है
अगवरी के कार्यवाहक प्रधानाचार्य कपूराराम मीना ने बताया कि आज शनिवारिय नो बैग डे के तहत विभिन्न खेल गतिविधि कराई गई जिसमें बोरी दौड़,चम्मच दौड़ हुई उसमे स्थान पाने वाली बालिकाओं को ईनाम दिया गया।
इस अवसर पर गिरिराज सिंह, भरत सिंह बालोत,सुनीता चौधरी,दाता राम,नेहा शर्मा, मोनिका ,उमा शर्मा, प्रियंका मीना, रेणुका सहित स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।