सहकारिता विभाग में आए हुए आगंतुकों को मतदान के प्रति किया जागरूक
बामनवास: आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करवाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला कलेक्टर अंजलि राजौरिया व जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश ओला की ओर से स्वीप गतिविधियों के तहत विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कार्यक्रम के तहत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बामनवास अंशुल सिंह व स्वीप प्रभारी डॉ जगदीश प्रसाद गुर्जर के निर्देशन में सहकारिता विभाग में आए हुए ग्रामीण व किसान आगंतुकों व कार्मिकों को प्रशिक्षक डालचंद स्वर्णकार व मृगेन्द्र कुमार शर्मा के द्वारा आने वाले विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही चुनाव आयोग द्वारा 80 वर्ष से ऊपर के व 40% से अधिक विकलांगता रखने वाले मतदाताओं को घर से ही दी गई मतदान की सुविधा के बारे में जानकारी प्रदान की गई । स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी गंगासहाय मीणा व बृजमोहन मीना ADO पंचायत समिति बामनवास के द्वारा वोटर हेल्पलाइन ऐप ,सक्षम ऐप ,सी विजिल ऐप, केवाईसी ऐप के बारे में उपस्थित सभी किसानों ,महिलाओं व कार्मिकों को बताया गया। डालचंद स्वर्णकार के द्वारा VHA ऐप के क्या क्या उपयोग है इनकी सहायता से हम घर बैठे क्या क्या जानकारियां प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षक मृगेन्द्र कुमार शर्मा के द्वारा सभी को मतदाता शपथ दिलवाई गई।