शपथ दिलाकर व रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक
फतेहपुर शेखावाटी। आज इंदिरा बस्ती जे.आर.जे. सिनेमा के पीछे, फतेहपुर में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए तहसीलदार रामचन्द्र गुर्जर द्वारा शपथ दिलाई गयी 7 इसी प्रकार प्रिंस शिक्षण संस्थान उ. मा. विद्यालय, फतेहपुर से प्रधानाचार्य ताराचन्द मील के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गो में रैली निकाली गयी । इस अवसर पर गुर्जर ने मतदाताओं से अधिकाधिक मतदान करने की अपील करते हुए बताया कि अपने आस पास के मतदाताओ को भी शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए ,इस अवसर पर मील ने बताया कि वर्तमान समय में हमे देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को ओर अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए जिसमें युवाओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है तथा सभी व्यक्ति अधिक से अधिक ई. संकल्प लेकर मतदाता जागरूकता भागीदारी निभाए ,इस अवसर पर स्काउट कैंप चीफ मोतीराम माहिचा, सहायक स्वीप प्रभारी धन्नाराम मीणा, एडवोकेट रतन लाल, एडवोकेट सुमन सोनी, प्रधानाचार्य सु दीपू सिंह, ईश्वर सिंह नेहरा, करण सिंह जाखड़, राजेश कुमार बिवाल, कैलाश चन्द्र शर्मा सहित कई गणममान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।