Dark Mode
मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

फतेहपुर शेखावाटी। आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय न. 4, फतेहपुर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र वाल्मीकि मोहल्ला फतेहपुर में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा के सानिध्य में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमे सरोज माहिचा ने प्रथम स्थान, सलोचना ढाका ने द्वितीय स्थान तथा बबिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । प्रतियोगिता में भाग लेने महिलाओ को मैडल, प्रमाण-पत्र व स्टेशनरी देकर पुरस्कृत किया गया । श्री शर्मा ने छात्र-छात्राओ से अधिकाधिक मतदान करने की अपील करते हुए बताया कि अपने आस पास के मतदाताओ को भी शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए । इस अवसर पर सहायक स्वीप प्रभारी धन्नाराम मीणा ने बताया कि वर्तमान समय में हमे देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को ओर अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए जिसमें युवाओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है तथा सभी व्यक्ति अधिक से अधिक ई. संकल्प लेकर मतदाता जागरूकता भागीदारी निभाए । इस अवसर पर महेश कुमार डारा, चन्दन शर्मा, नरेन्द्र कुमार, स्नेहलता, सीता देवी, सुमित्रा देवी, लक्ष्मी शर्मा, भारती, कुसुम, पूजा, हिमांशी, कंचन, अनामिका, लक्ष्मी देवी, मनीषा देवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!