Dark Mode
पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

फतेहपुर शेखावाटी।  सेठ हनुमान प्रसाद धानुका बालिका उ. मा. आदर्श वि. मन्दिर आज में प्रधानाचार्य श्री महेन्द्र कुमार शर्मा के सानिध्य में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमे समीक्षा ने प्रथम स्थान, ज्योति सोनी ने द्वितीय स्थान तथा कृतिका जांगिड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में हमे देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को ओर अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए जिसमें युवाओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है । स्काउट कैम्प चीफ श्री मोतीराम माहिचा ने बताया कि जिन युवाओं की आयु 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण होने जा रही है उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाना चाहिए तथा वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से नये मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन करना, मतदाताओं के मोबाइल नंबर जोडऩे, मतदाताओं के आधार लिंक करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया तथा सहायक स्वीप प्रभारी श्री धन्नाराम मीणा ने बताया कि मतदाता सूची में नये नाम जुड़वाने हेतु फॉर्म नं. 6, नाम हटाने हेतु फॉर्म नं. 7 व नाम एवं पता संशोधन करने हेतु फॉर्म नं. 8 का प्रयोग करना चाहिए । इस अवसर पर रामेश्वर लाल सैन, भंवर लाल प्रजापत, गजानन्द स्वामी, मंजू देवी, अनुसुइया शर्मा, कौशल्या, सुश्री गुंजन सैन, जगदीश प्रसाद शर्मा, बालाराम, श्याम लाल शर्मा, सतीश चन्द्र शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!