म्यूजिक बैण्ड प्ले व शपथ दिलाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक
फतेहपुर शेखावाटी। आज श्री एस. के. देवड़ा सी. सै. स्कूल, फतेहपुर में मुख्य शाखा प्रबन्धक श्रीचन्द सिंह के सानिध्य में सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम के तहत आगामी विधानसभा चुनाव 2023 मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु म्यूजिक बैण्ड बजाकर व शपथ दिलाकर प्रेरित किया गया्र इस अवसर पर श्रीचन्द सिंह ने मतदाताओं से अधिकाधिक मतदान करने की अपील करते हुए बताया कि अपने आस पास के मतदाताओ को भी शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए । इस अवसर पर स्काउट कैम्प चीफ श्री मोतीराम माहिचा ने बताया कि वर्तमान समय में हमे देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को ओर अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए जिसमें युवाओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है तथा सभी व्यक्ति अधिक से अधिक ई. संकल्प लेकर मतदाता जागरूकता भागीदारी निभाए ।इस अवसर पर प्रेम प्रकाश छकड़ा, सहायक स्वीप प्रभारी धन्नाराम मीणा, कमल कुमार सैनी, संजू सैनी, मनोज राय, संदीप सैनी, रोहित सैनी, अर्पित, पीयूष, हर्ष जैन, ऋषि शर्मा, सतीश चन्द्र शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।