Dark Mode
मतदाताओं को जागरूक करते हुए शपथ दिलाई

मतदाताओं को जागरूक करते हुए शपथ दिलाई

फतेहपुर शेखावाटी । आज स्काउट भवन फतेहपुर में आयोजित स्काउट गाइड के वार्षिक अधिवेशन में विकास अधिकारी फतेहपुर सुनील कुमार ढाका ने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के तहत मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु स्काउटों को मतदान की शपथ दिलाई । ढाका ने बताया कि जिन युवाओं की आयु 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण होने जा रही है उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाना चाहिए । स्काउट केम्प चीफ मोती राम माहिचा ने बताया कि मतदाता सूची में नये नाम जुड़वाने हेतु फॉर्म नं. 6, नाम हटाने हेतु फॉर्म नं. 7 व नाम एवं पता संशोधन करने हेतु फॉर्म नं. 8 का प्रयोग करना चाहिए तथा सहायक स्वीप प्रभारी धन्नाराम मीणा ने वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से नये मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन करना, मतदाताओं के मोबाइल नंबर जोडऩे, मतदाताओं के आधार लिंक करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया । इस अवसर पर जगदीश प्रसाद शर्मा पूर्व उपनिदेशक, रामगोपाल आचार्य, इस्लाम खान, प्रेमप्रकाश छकड़ा, ईश्वर सिंह नेहरा, कर्ण सिंह जाखड़, किशोर कृष्णा, सुरेन्द्र भूकल, आबिद खां, बजरंग लाल महर्षि, गीता देवी, भूपेंद्र कृष्ण, दुर्गादत माहिचा सहित कई गणमान्य  व्यक्ति उपस्थित रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!