फ ॉग नृत्य व शपथ दिलाकर मतदाताओं को किया जागरूक
फतेहपुर शेखावाटी। शास्त्री भवन रघुनाथपुरा में बीरबल चिराणियां पूर्व व्याख्याता के सानिध्य में आज सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम के तहत विधानसभा चुनाव 2023 में मतदाताओं को शत-प्रतिषत मतदान करने हेतु कविता, भाग्यवती, कृष्णा व कुन्दन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा फॉग नृत्य कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर श्री मोतीराम माहिचा, स्काउट कैम्प चीफ ने उपस्थित मतदाताओं को शत-प्रतिषत मतदान करने की शपथ दिलाई। श्री माहिचा ने इस अवसर पर मतदाताओं से अधिकाधिक मतदान करने की अपील करते हुए यह बताया कि अपने आस-पास के मतदाताओं को भी शत-प्रतिषत मतदान करने हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करना चाहिए । सहायक स्वीप प्रभारी धन्नाराम मीणा, ने बताया कि वर्तमान समय में हमें देष की लोकतांत्रिक प्रणाली को ओर अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए, जिसमें युवाओं की ंभूमिका सबसे महत्वपूर्ण है तथा सभी व्यक्ति अधिक से अधिक ई. संकल्प लेकर मतदाता जागरूकता भागीदारी निभाये। इस अवसर पर इन्द्रलाल बालान, वीरेन्द्र शास्त्री, भूपेन्द्र शास्त्री, बबीता माहिचा, अंजू शास्त्री, मंजू शास्त्री, सीमा देवी, प्रभाती व छोटी देवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।