Dark Mode
मेहंदी बनाकर किया मतदाताओं को जागरूक

मेहंदी बनाकर किया मतदाताओं को जागरूक

चित्तौड़गढ़। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय प्रेमनगर में स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने मतदान श्लोगन लिखकर अपने हाथों पर मेहन्दी रचाई। विद्यालय में उपस्थित अभिभावकों एवं स्टाफ के समक्ष बालिकाओं ने मतदान नृत्य व देश भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर शत-प्रतिशत मतदान का आग्रह किया। कार्यम में मेहंदी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। अभिभावकों व स्टाफ को मतदान की शपथ दिलाई एवं बच्चों से मतदान संकल्प पत्र भरवाए गए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!