विषेष योग्यजन के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक
फतेहपुर ! आज जयराम आर्य विकास अधिकारी, के सानिध्य में पंचायत समिति, फतेहपुर में सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम के तहत विशेष योग्यजन के माध्यम से विधानसभा चुनाव 2023 में मतदाताओं को शत-प्रतिषत मतदान करने हेतु संदेष दिया गया। इस अवसर पर श्री आर्य ने मतदाताओं से अधिकाधिक मतदान करने की अपील करते हुए यह बताया कि अपने आस-पास के मतदाताओं को भी शत-प्रतिषत मतदान करने हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करना चाहिए तथा श्री मोतीराम माहिचा, स्काउट कैम्प चीफ ने उपस्थित मतदाताओं को विधानसभा चुनाव 2023 में शत-प्रतिषत मतदान करवाने व निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई।महफूज अली, विशेष योग्यजन ने बताया कि वर्तमान समय में हमें देष की लोकतांत्रिक प्रणाली को ओर अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए, जिसमें युवाओं की ंभूमिका सबसे महत्वपूर्ण है तथा सभी व्यक्ति अधिक से अधिक ई. संकल्प लेकर मतदाता जागरूकता भागीदारी निभाये। इस अवसर पर सहायक स्वीप प्रभारी धन्नाराम मीणा, सुभाष चन्द्र नेहरा, राहुल, विक्रम मीणा, राजेन्द्र मीणा, प्रकाष सैनी, रामलाल व सावित्री देवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।