फलोदी क्रय विक्रय सहकारी समिति चुनाव में मदेरणा गुट रहा प्रभावी
फलौदी . क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड फलौदी के सदस्यों के चुनाव हुए सम्पन्न , चुनाव में ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा गुट रहा हावी, इस गुट के 6 सदस्य निर्वाचित हुए।
फलोदी क्रय विक्रय सहकारी समिति के हुए चुनाव में मदेरणा ग्रुप का रहा दबदबा, दिव्या मदेरणा का स्वयं सहित कुल 6 सदस्य निर्वाचित हुए समिति संचालक मंडल सदस्य के रूप में ओमप्रकाश, कमलकिशोर थानवी, गोपाराम, दिनेश सजनानी, दिव्या मदेरणा, श्यामलाल पालीवाल हुए निर्वाचित, आज निर्वाचित सदस्यों द्वारा समिति चेयरमैन का चुनाव किया जाएगा । निर्वाचन के बाद विजयी एवम निर्विरोध सदस्यों ने जीत की खुशी मनाई ।