Dark Mode
‘कांड’ वाले सवाल पर माधुरी का मजेदार जवाब, तृप्ति-धारणा का लिया नाम

‘कांड’ वाले सवाल पर माधुरी का मजेदार जवाब, तृप्ति-धारणा का लिया नाम

नई दिल्ली : अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मां बहन’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने को-एक्टर्स तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा के साथ मजेदार बातचीत की। बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि अगर फिल्म की कहानी दिल्ली में सेट होती, तो सबसे ज्यादा ‘कांड’ कौन करता। इस सवाल पर माधुरी ने हंसते हुए दिलचस्प जवाब दिया। माधुरी दीक्षित ने कहा कि उन्हें लगता है कि तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा उनसे ज्यादा ‘कांड’ कर सकती हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि दोनों कलाकार दिल्ली से जुड़ी हुई हैं और उन्हें यहां के माहौल के बारे में ज्यादा जानकारी है। वहीं, उन्हें दिल्ली के बारे में उतना पता नहीं है इसलिए उनके हिस्से में कम ‘कांड’ आएंगे।
बातचीत के दौरान तृप्ति डिमरी ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि फिल्म में मौजूद तीनों मुख्य किरदार अपने-अपने तरीके से मजबूत हैं और सभी के हिस्से में बराबर की मुश्किलें और हंगामे आते हैं।
उनके अनुसार, फिल्म का परिवार काफी बिखरा हुआ और अव्यवस्थित है, लेकिन यही इसकी सबसे बड़ी खासियत भी है। कहानी में तीनों किरदार एक ऐसी स्थिति में फंस जाते हैं, जहां उन्हें हालात संभालने के लिए लगातार नए तरीके अपनाने पड़ते हैं।
फिल्म ‘मां बहन’ की कहानी रेखा नाम की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी जिंदगी की जिम्मेदारियों में पहले से ही उलझी हुई है। तभी उसके सामने एक ऐसी घटना घटती है, जो उसकी दुनिया पूरी तरह बदल देती है। उसके घर के किचन में एक लाश मिलने के बाद हालात और भी बदतर हो जाते हैं। इसके बाद रेखा और उसकी दोनों बेटियां जया और सुषमा इस परेशानी से निकलने की कोशिश करती हैं।
मेकर्स के अनुसार, फिल्म की कहानी में कॉमेडी, रहस्य के साथ अफरा-तफरी का मिश्रण देखने को मिलेगा। तीनों किरदार सच छिपाने, मुश्किलों से बचने और आसपास के लोगों को शक होने से रोकने के लिए कई दिलचस्प प्रयास करते नजर आएंगे।
फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा के अलावा, रवि किशन, गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। क्राइम-कॉमेडी फिल्म 4 जून को रिलीज होगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!