Dark Mode
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रशासन का व्यवसायीकरण किया- दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रशासन का व्यवसायीकरण किया- दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर प्रशासनिक व्यवस्था का व्यवसायीकरण करने का शनिवार को आरोप लगाया। सिंह ने नीमच जिले के जावद में संवाददाताओं से कहा कि भाजपा शासित कर्नाटक में एक मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण इस्तीफा देना पड़ा, लेकिन भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए फिर से टिकट दे दिया। सिंह ने कहा, ‘‘प्रशासनिक व्यवस्था का व्यावसायीकरण भाजपा के काम करने का तरीका है क्योंकि वह खूब खाओ और खूब खिलाओ में विश्वास करती है। हालांकि, प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) ने कहा था कि न खाऊंगा न खाने दूंगा’।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने हाल के एक मामले का हवाला दिया, जिसमें एक जिला पंचायत अध्यक्ष को सरपंच से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार साक्षात्कार लिए बिना कुछ लोगों की भर्ती कर रही है। सिंह के आरोपों पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर मध्य प्रदेश भाजपा के सचिव रजनीश अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश ने कई प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है और अन्य राज्य इसका अनुकरण कर रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि यह भाजपा सरकार है जिसने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली का उपयोग करने का फैसला किया, लेकिन सिंह यह सब नहीं समझ सकते क्योंकि वह राज्य के सबसे खराब मुख्यमंत्री थे।

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!