Dark Mode
धार्मिक पर्वाे पर कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त

धार्मिक पर्वाे पर कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त

बालोतरा। जिला मजिस्ट्रेट सुशील कुमार यादव ने एक आदेश जारी कर 15 सितंबर को जलझुलनी एकादशी, 16 सितंबर को बारावफात, 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 16 के तहत क्षेत्रवार मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है।
जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी किए आदेश के अनुसार 15 सितंबर को जलझुलनी एकादशी, 16 सितंबर को बारावफात, 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर उपखण्ड मजिस्ट्रेट बालोतरा को उपखण्ड मुख्यालय बालोतरा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट बायतु को तहसील मुख्यालय बायतु, उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिवाना को तहसील मुख्यालय सिवाना, उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिणधरी को तहसील मुख्यालय सिणधरी, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट बायतु को तहसील मुख्यालय बायतु का शेष क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट पचपदरा को तहसील मुख्यालय पचपदरा और तहसील पचपदरा का शेष क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट गिड़ा को तहसील गिड़ा का संपूर्ण क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट सिवाना को तहसील सिवाना का शेष क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट समदड़ी को तहसील समदड़ी का संपूर्ण क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट सिणधरी को तहसील सिणधरी का शेष क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट कल्याणपुर को तहसील कल्याणपुर का संपूर्ण क्षेत्र, नायब तहसीलदार तहसील कार्यालय पचपदरा को उप तहसील मुख्यालय पाटोदी क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुशील कुमार यादव ने बताया कि सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेट पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था की पालना सुनिश्चित करेंगे। उपखण्ड मजिस्ट्रेट मुख्यालय हेतु कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार अतिरिक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य करेंगे। सम्बन्धित उपखण्ड मजिस्ट्रेट तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था व निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, बालोतरा होंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!