खजूर वाले बाबा की दरगाह पर हुआ शानदार कव्वाली मुकाबला
मुकाबले में हिन्दू-मुस्लिम एकता देखने को मिली,मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश सिंघवी रहे
छीपाबड़ौद. कस्बे के हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत बाबा सैयद साहब शहंशाह अलाउद्दीन रहमतुल्ला अलेह खजूर वाले बाबा की दरगाह पर शानदार कव्वाली मुकाबला हुआ,जहां बड़ी संख्या में हिन्दू-मुस्लिम एकता देखने को मिली, उर्स सदर निसार बिड़वान ने बताया कि उर्स कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश सिंघवी रहे, कव्वाली प्रोग्राम में शुरुआत में,,हुजूर की शान में नाते रसूल,,पड़ने के बाद आशिकाना कव्वाली मुकाबला की शुरुआत हुई, आशिकाना कव्वाली मुकाबला में हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल सलीम जावेद बेंगलोर ने आशिकाना ग़ज़ल ,,मेरे दिल की वादियों नये गुल खिला रही हो ,तेरी चाहतों की खुशबू तेरे ख़त से आ रही है,,कलाम पैश किया,वहीं जवाब देते हुए कव्वाल तनवीर कौशर मुंबई ने भी आशिकाना ग़ज़ल ,,,में भी हो गई पागल प्यार करके पागल से,,, उसका नाम आंखों में लिख रही हूं काजल से अपना कलाम पेश किया । इस दौरान हजारों की संख्या में हिन्दू-मुस्लिम जायरीन शानदार कव्वाली मुकाबला देखने के लिए सुबह 5 बजे तक जमे रहे, उर्स प्रोग्राम में अल्लू भाई मेम्बर,छीतर शाह,अन्ना भाई,एन.के.शर्मा,बंटी डांक्टर,सिराज बिड़वान,अलीम खान,असलम भाई टेंट वाले,पप्पू मास्टर,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, वहीं 26 अप्रैल बुधवार को भी कव्वाली प्रोग्राम होगा।