राजस्थान नाथ समाज का महाकुंभ 16 अप्रैल को जयपुर में
सावर। आगामी 16 अप्रैल को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में
आयोजित राजस्थान नाथ समाज के महासंगम की इन दिनों तैयारिया जोरों पर चल
रही है। आयोजन को लेकर पूरे राजस्थान के नाथ समाज के लोगों में भारी
उत्साह है। आजादी के बाद पहली बार बड़े स्तर पर आयोजित इस सामाजिक महाकुंभ
में शामिल होने के लिए राजस्थान के सभी जिलों के अध्यक्ष और तहसील
अध्यक्ष तथा गोरक्ष सेना की टीम इन दिनों दिन रात प्रदेश के गांव-
गांव,ढाणी-ढाणी तक घूमकर समाज के प्रत्येक घर पर जाकर उन्हें महाकुंभ में
आने के लिए पीले चावल देकर आमंत्रित कर रहे हैं।
राजस्थान नाथ समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी दरियाव नाथ
योगी ने बताया कि आजादी के बाद राजनीतिक दलों ने नाथ समाज की घोर उपेक्षा
की है। चुनाव के समय वोट लेने के लिए सभी दलों ने समाज के लोगो को झूंठा
आश्वाशन दिया। सियासत में अपनी उचित भागीदारी और राजस्थान नाथ समाज के
आराध्य गुरु देव गोरक्ष नाथ कल्याण बोर्ड जैसे अनेक मुद्दो को लेकर
सामाजिक चेतना दिखाने के लिए राजस्थान नाथ समाज के प्रांतीय कार्यालय के
आह्वान पर आगामी 16 अप्रैल रविवार को प्रात 11 बजे विद्याधर नगर स्टेडियम
में विशाल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राजस्थान के सभी
जिलों के अलावा सूरत,अहमदाबाद,मुंबई,बैंगलोर,चेन्नई,कोलकाता तथा दिल्ली
में रह रहे अप्रवासी राजस्थान नाथ समाज के लोग भी शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष ने किया सावर तहसील का दौरा....
आगामी 16 अप्रैल को जयपुर में होने जा रहे राजस्थान नाथ समाज के महाकुंभ
की तैयारियो को लेकर अजमेर जिलाध्यक्ष और पुष्कर महासभा के पूर्व अध्यक्ष
नारायण नाथ योगी सथाना ने सावर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा
कर समाज के लोगों को पीले चावल देकर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में
रविवार को जयपुर पहुंचने का न्यौता दिया। इस दौरान उनके साथ राजस्थान
नाथ समाज धानेश्वर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सोजी नाथ योगी कुशायता,गौरक्ष
सेना सावर तहसील अध्यक्ष हीरा नाथ योगी सदारा,पूर्व सरपंच कालू नाथ
योगी,शिव नाथ योगी लोडियांना,शंभू नाथ योगी घटियाली,नाथू नाथ योगी
घटियाली,महावीर नाथ योगी उंदरी, कालू नाथ घटियाली,हनुमान नाथ
सदापुर,विनोद नाथ सापंडा,शंकर नाथ योगी फरकिया,प्रधान नाथ योगी सावर ,
मूला नाथ,हरिओम नाथ मेहरूकला,ओम नाथ बिसुंदनी,दुर्गा नाथ योगी
आलोली,निर्भय नाथ पिपलाज,समदार नाथ चांदथली,घीसा नाथ योगी,नंदा नाथ योगी
कुशायता,लालचंद नाथ योगी कुशायता,योगेश नाथ योगी,मुकेश नाथ योगी घटियाली
सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी दरियाव नाथ योगी ने बताया कि महाकुंभ में शामिल होने वाले
सभी समाज बंधुओ को गले में भगवा दुपट्टा जरूर लगाकर आने के लिए विहिप
जारी किया गया है। साथ ही महाकुंभ में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से
आने वाले लोगों को उनके वाहन पर भगवा ध्वज और पोस्टर बैनर लगाने के दिशा
निर्देश जारी किए गए हैं।