Dark Mode
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से महामंडलेश्वर, महेश्वरानंद महाराज ने की भेंट

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से महामंडलेश्वर, महेश्वरानंद महाराज ने की भेंट

जयपुर । विश्वगुरु महामंडलेश्वर स्वामी महेश्वरानंद महाराज ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुख्यमंत्री निवास पर मिले और ओम आश्रम के उद्घाटन के संदर्भ में चर्चा की।
इस दौरान स्वामी जी ने मुख्यमंत्री गहलोत को बताया कि जाड़न पाली स्थित विश्व में पहला ओम आकृति का आश्रम बनकर तैयार हो गया है जिसका शुभारंभ शीघ्र ही किया जाएगा। इस आश्रम के निर्माण में दो दशक का समय लगा है। यह विश्व विरासत की अद्भुत कृति है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय योग विद्या को संपूर्ण विश्व में फैलाने के साथ ही यूरोप में तीन हजार से अधिक आश्रम व विश्व के एक सौ चालीस देशों में भारतीय संस्कृति  का विगत 50 वर्षांे से प्रचार-प्रसार कर रहे स्वामी जी नें स्मारिका मुख्यमंत्री को भेट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के कार्यो की प्रशंसा की। इस अवसर पर महामंडलेश्वर ज्ञानेश्वर पुरी, अवतार पुरी व स्वामी के सचिव कपिल अग्रवाल भी मौजूद रहे।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!