Dark Mode
भारतीय किसान संघ का आज होने वाला महापड़ाव हुआ स्थगित

भारतीय किसान संघ का आज होने वाला महापड़ाव हुआ स्थगित

 
 

फलोदी .  भारतीय किसान संघ की बैठक सम्भाग अध्यक्ष कार्यालय नरेश कृषि फार्म हाऊस पर आयोजित हुई। बैठक में किसानों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विचार -विमर्श किया गया। भारतीय किसान संघ के संभागीय अध्यक्ष नरेश व्यास ने बताया कि 4 जुलाई को अधिशासी अभियंता कार्यालय फलोदी के समक्ष धरना दिया गया था।  उसके बाद चीफ इंजीनियर एवं एसई डिस्काॅम द्वारा जो कार्य किया गया है वो काफी हद तक संतोषजनक है। जिले में ट्रांसफार्मर काफी समय से नहीं मिल रहे थे, विभाग ने तत्परता दिखाते हुए शीघ्र भेजने का प्रबंध किया है तथा शेष मांगों के लिये विभाग से बातचीत जारी है, ऐसे में किसान संघ ने आज 10 जुलाई सोमवार को होने वाले महापड़ाव को स्थगित कर दिया है। बैठक में  संभाग अध्यक्ष नरेश व्यास, जिलाध्यक्ष राजेंद्र व्यास, जिला उपाध्यक्ष किशन पालीवाल, फलोदी तहसील अध्यक्ष रामचंद्र पालीवाल, लोहावट तहसील अध्यक्ष पारसमल खीचड़, देचू अध्यक्ष बलिदानसिंह, पवन कुमार भादू, ओमप्रकाश बेनीवाल, मांगीलाल, मदनसिंह, जसाराम, चतरसिंह भाटी, महेश पालीवाल, लक्ष्मण पालीवाल, देवीलाल, सुगनाराम, मगनाराम, पांचाराम बिश्नोई आदि उपस्थित रहे। संभागीय अध्यक्ष नरेश व्यास ने बताया कि अगर शेष रही मांगों पर तय समय में कार्रवाई नही की गई तो महापड़ाव डाला जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!