मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ का महापड़ाव आज 25 वें दिन भी जारी
महापड़ाव में पहुंचे परिषद् के अध्यक्ष एवं फतेहपुर विधायक हाकम अली खान
जयपुर । राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ द्वारा जारी सामुहिक अवकाश एवं महापड़ाव के 25 वें दिन भी आज शिप्रा पथ मानसरोवर जयपुर में प्रदेश व्यापी महापड़ाव जारी रहा महापड़ाव स्थल पर बुधवार को सरकार के वक़्फ़ विकास परिषद के अध्यक्ष एवं फतेहपुर शेखावाटी से काग्रेंस विधायक हाकम अली खान पहुंचे, खान ने गांधीवादी तरीके से चलाये जा रहे आंदोलन को जायज बताते हुए कहाँ कि आप द्वारा आंदोलन का जो गांधीवादी रास्ता अपना कर अपनी वाजिब मांगो के लिए जो संघर्ष कर रहे हैं वह मांगे माने जाने के लिए प्रयाप्त है उन्होंने कहाँ कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर आप सभी के द्वारा मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर जो रक्त दान शिविर का आयोजन कर रक्त किया वो आपकी आवाज को मुख्यमंत्री तक पहुँचाने के लिए प्रयाप्त है इसके लिए आज ही मुख्यमंत्री से समय लेकर आपकी आवाज को उन तक पहुँचा कर आपकी जो पीड़ा है उसका हल निकाला जायेगा। इस पर प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी सहित सभा में हजारों की संख्या में उपस्थित मंत्रालयिक कर्मचारियों ने हाथ उठा कर उनका अभिवादन किया। फतेहपुर ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहाँ कि जब तक सरकार मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगो पर लिखित आदेश जारी नहीं करेगी तब तक आंदोलन एवं महापड़ाव जारी रहेगा। महापड़ाव में फतेहपुर विधायक सीकर जिले के मंत्रालयिक कर्मचारियों से भी मुलाकात क।