Dark Mode
अनुसूचित जाति व जनजाति की महापंचायत 2 अप्रैल को जयपुर में

अनुसूचित जाति व जनजाति की महापंचायत 2 अप्रैल को जयपुर में

सीकर.  अनुसूचित जाति व जनजाति समाज द्वारा 2 अप्रैल 2023 को मानसरोवर ग्राउंड शिप्रा पथ पुलिस थाने के सामने जयपुर में होने जा रही महापंचायत को लेकर भीम सेना संगठन द्वारा संस्थापक अनिल तिड़दिया व जिला अध्यक्ष नवदीप सिंह जाटोलिया, उपाध्यक्ष जितेंद्र जाटोलिया तथा धोद ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र कुमार द्वारा सीकर के गांवों में मीटिंग का आयोजन कर महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।अनिल तिड़दिया ने समाज के लोगों से अपील की है की इस महापंचायत में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुए अनुसूचित जाति व जनजाति के साथ अन्याय अत्याचार की घटनाएं तथा 2 अप्रैल 2018 में एससी एसटी एक्ट को लेकर लगे सभी मुकदमों को वापस लेने तथा आरक्षण के प्रतिशत की मांग सहित बहुत से मुद्दों पर सरकार को मांग पत्र सौंपा जाएगा तथा समाज की एकता का परिचय दिया जाएगा। तिड़दिया ने सभी युवा साथियों से अपील की है यह आंदोलन पूर्ण रूप से अनुशासन में रहकर सफल बनाया जाए ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!