5 दिसंबर को मनाया जाएगा महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस
कुचामन सिटी :- महाराजा सूरजमल संस्था के तत्वाधान में शहर में 25 दिसंबर को अपराह्न 11:30 बजे कुचामन डीडवाना मेगा हाईवे श्रावणपुरा बाईपास पर स्थित महाराजा सूरजमल सर्किल पर अजय योद्धा महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया जायेगा जिसको लेकर महाराजा सूरजमल संस्था की बैठक स्वराज लाईब्रेरी पर हुई जिसमें समस्त समाज की कल्पना करने वाले 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाले वीर योद्धा ह्रदय सम्राट महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस कुचामन डीडवाना मेगा हाईवे बाईपास पर स्थित महाराजा सूरजमल सर्किल पर मनाने की घोषणा की संस्था के कार्यकर्ता परसाराम बुगालिया,बिरमाराम बांगड़वा, मुन्नाराम महला, छिगनाराम बुगालिया ओर कमलकांत डोडवाड़िया , ने संयुक्त रूप से बताया कि हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 25 दिसंबर को महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस को देश एकता एवं समरस समाज के गठन के रूप मे मनाया जाएगा वहीं बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संस्था द्वारा सामाजिक बुराई ,भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, खर्चीली विवाह शादियों पर रोक लगाने और समाज की बेटी व बेटो को पढ़ाने एवं समाज में नोजवानो को संस्कारवान बनाने सहित अन्य सामाज हीतेषी कार्यक्रम किए जाएंगे इस बैठक मे सामाजिक कार्यकर्ता और सभी वर्ग के गणमान्य लोग मौजूद रहे