महाराणा प्रताप जयन्ति 22 को
अरांई। अरांई राजपूत सभा संस्थान के अध्यक्ष हनुमान सिंह के नेतृत्व में बैठक आयोजन किया गया जिसमें 22 मई को अरांई में महाराणा प्रताज जयन्ति को लेकर चर्चा की गई। बैठक में राजपूत समाज 22 को अरांई पंचमुखी बालाजी मन्दिर से मुख्य मार्गो से होता विशाल रैली का आयोजन करेगा जो राजपूत छात्रावास पर समापन होगा। रैली में विभिन्न जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। जयन्ति को लेकर विभिन्न मुद्दा पर चर्चा की गई एवं प्रशासन से उकत आयोजन की अनुमति मांगी गई।