जेवीपी में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई,प्रेरणा लेने का आह्वान
बाड़मेर. उण्डखा में स्थित ज्योति विद्यापीठ उच्च माध्यमिक आवासीय विद्यालय में कल सोमवार को महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य खेमीचंद सोलंकी ने बताया कि महाराणा प्रताप का जन्म जेष्ठ शुक्ल पक्ष तृतीया को हुआ, इस उपलक्ष्य में आज 22 मई को महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई और साथ ही 22 मई को जैव विविधता दिवस मनाया गया। विद्यालय व्याख्याता श्रवण सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को महाराणा प्रताप के संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।शंकरलाल जागिड़ व देवेंद्रसिंह ने इस अवसर पर इनसे संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर हीरासिंह, निंबाराम ,जोगाराम, जसवंत कड़वासरा , रमेश कुमार,किशोर चौधरी उपस्थित रहे।