Dark Mode
महर्षि बाबूलाल शास्त्री उज्जैन में हुए सम्मानित

महर्षि बाबूलाल शास्त्री उज्जैन में हुए सम्मानित


टोंक । अखिल भारतीय ज्योतिष सस्था संघ पंजि. नई दिल्ली द्वारा उज्जैन में 22 से 24 मई तक चले तीन दिवसीय ज्योतिष रत्न पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण होने पर टोंक के मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध सस्थान के निदेशक महर्षि बाबूलाल शास्त्री को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंडित अखिलेश दुबे के सानिध्य में रामघाट उज्जैन मेें  महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना विद्वान पंडितों द्वारा शिव अभिषेक, पितृ तर्पण, काल सर्प, ग्रह दोष निवारण, मंगल अंगारक, पूजा-अर्चना, शनिदेव, अभिषेक पूजन, चिंताहरण गणेश पूजन किया गया । बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि ज्योतिष रत्न पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण पंडित अखिलेश दुबे को उपाधि एवं संतोष पुजारी प्रशांत व्यास, दुर्गेश शर्मा, श्रवण चोबे, रोहित शर्मा, चंचल शर्मा, सत्यनारायण दुबे, सागर शर्मा, शरद जोशी आदि विद्वानों को डॉक्टर टीना जैन स्मृति सम्मान एवं मनु स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया । इस मौके पर महर्षि बाबूलाल शास्त्री को उनके द्वारा ज्योतिष क्षेत्र में की जा रही जनसेवाओं एवं उज्जैन में इनके द्वारा दी गई सेवा प्रस्तुति के लिये आयोजक मनोज अग्रवाल, पंडित अखिलेश चोबे एवं विद्वानों द्वारा शॉल, दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!