महर्षि गोतम जयन्ति मनाई
रतनगढ़ । श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति के तत्वावधान अराध्य न्याय प्रणेता महर्षि गौतम की जयंति पर समाज के गणमान्यजनो ने पूजा अर्चना के साथ मनाई। इस अवसर पर खीवाराम पंचारिया ने महर्षि गोतम के बारे जानकारी देते हुए उनके बताये सदमार्ग पर चलने की बात कही। महेन्द्र उपाध्याय के द्वारा समाज के वृद्ध व्यक्ति एवं महिलायों का शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महेशचंद्र शर्मा, गोपालकृष्ण शर्मा , कृष्ण कुमार, राजेन्द कुमार उपाध्याय, शंकर लाल जोशी, ताराचन्द व्यास आदि उपस्थित थे। आगामी कार्यकरणी चुनाव के लिए समय निश्चित करने का प्रस्ताव रखा है।