सर्वेश्वर महादेव मंदिर में महारुद्राभिषेक आयोजन जारी
फलोदी . उपखण्ड के लोर्डिया गाँव मे स्थित सर्वेश्वर महादेव मन्दिर के स्वर्ण जयंती के अवसर पर पाटोत्सव उत्सव के अंतर्गत कस्तुरचंद पन्नालाल छंगाणी चैरेटीटेबल ट्रस्ट द्वारा महारूद्राभिषेक का आयोजन करवाया जा रहा है। छंगाणी परिवार द्वारा 11 दिन तक निरंतर आयोजित महारुद्राभिषेक 1008 स्वामी अर्चिकानंद जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है
आयोजन समिति के प्रमुख जजमान प्रकाशचंद छंगाणी , जगदीप छंगाणी, रोहित छंगाणी , श्रीगोपाल कुड, जितेन्द्र जोशी , विनय जोशी, श्रीगोपाल व्यास एडवोकेट, रमणलाल गोपाणी, हनुमान जी टरू , धनजी गुचिया, बृजमोहन बोहरा, सुन्दरलाल जी बोहरा वृक्ष मित्र मंडल सदस्य व सैकड़ों श्रद्धालु आयोजन में प्रतिदिन भाग लेते हैं ।