Dark Mode
महात्मा गांधी जीवन दर्शन प्रशिक्षण शिविर बनेड़ा मे 28 जून को

महात्मा गांधी जीवन दर्शन प्रशिक्षण शिविर बनेड़ा मे 28 जून को

भीलवाडा। शांति एंव अहिंसा निदेशालय जयपुर के निर्देशानुसार 28 जून को बनेड़ा उपखण्ड स्तरीय एक दिवसीय महात्मा गांधी जीवन दर्शन प्रशिक्षण शिविर सामुदायिक भवन बनेड़ा मे उपखण्ड अधिकारी श्रीमती निरमा विश्नोई की अध्यक्षता जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित होगा। उपखण्ड संयोजक मुश्ताक अली ने बताया कि प्रातः 8.30 बजे माणिक राम नुवाल की प्रतिमा से पद यात्रा के रूप मे प्रशिक्षणार्थी सामुदायिक भवन पहुँचेगे। पंजीयन व उदघाटन सत्र के पश्चात वार्ताकार महात्मा गांधी जीवन दर्शन, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की गहनता से वार्ता प्रस्तुत करेगे। प्रशिक्षण शिविर बनेडा उपखण्ड के करीब 300 संभागी भाग लेगे। प्रशिक्षणार्थियो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। इसके लिए उपखण्ड स्तर की समिति सदस्य सह संयोजक अरुण देराश्री, गोवर्धन लाल बलाई, कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी इब्राहिम पठान सहित घीसू राम जाट प्रशिक्षण संबंधी तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रशिक्षण मे उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों का मार्गदर्शन भी मिलेगा। विनोद सेन भीलवाड़ा राजस्थान- 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!