Dark Mode
महावीर इंटरनेशनल ने कपड़े की थैली मेरी सहेली जन जागृति अभियान चलाया

महावीर इंटरनेशनल ने कपड़े की थैली मेरी सहेली जन जागृति अभियान चलाया

 
 
 
फलोदी .  पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय निदेशक रविंद्र कुमार जैन ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बहुत सारे काम करने की जरूरत है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हम प्लास्टिक की थैली के स्थान पर सब्जी व फल लाने के लिए यदि कपड़े की थैली का प्रयोग करते हैं तो काफी हद तक हम पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए फलौदी के अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवलाल जाट के हाथ से ' कपड़े की थैली मेरी सहेली' पोस्टर का विमोचन करवा कर इस जन जागृति अभियान की शुरुआत की।
 
         महावीर इंटरनेशनल फलोदी केंद्र के अध्यक्ष हेमचंद शर्मा व सचिव मुकेश कोठारी ने बताया कि हमारे केंद्र के सदस्यों के द्वारा माताओं,बहनों व भाइयों के बीच में जाकर उनसे प्रार्थना की जाएगी कि वह अधिक से अधिक प्लास्टिक की थैली के स्थान पर कपड़े की थैली का प्रयोग प्रारंभ करें।सह सचिव विकास नाहटा ने बताया कि हम विभिन्न विद्यालयों में संपर्क कर वहां भी इसकी जागरूकता फैलाने का प्रयास करेंगे। हमारे दो नारे रहेंगे *कपड़े की थैली मेरी सहेली* व 
*लानी हो सब्जी या ताजे फल ,कपड़े की थैली संग हर पल*  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!