Dark Mode
महावीर इंटरनेशनल के सुराणा अध्यक्ष व बांठिया सचिव बने कार्यकारिणी ने शपथ ली

महावीर इंटरनेशनल के सुराणा अध्यक्ष व बांठिया सचिव बने कार्यकारिणी ने शपथ ली

बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल, बीकानेर केंद्र की वर्ष 2023-25 की नवगठित कार्यकारिणी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है ।
हंसा गेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र सुराणा, उपाध्यक्ष डॉक्टर जे.एस. मेहता, कन्हैयालाल बोथरा व पूर्व महापोर नारायण चोपड़ा, सचिव संतोष कुमार बांठिया, सहसचिव विनोद बांठिया, कोषाध्यक्ष शिखरचंद सुराणा व निदेशक मंडल सदस्य संतोष जैन, सुरेश गुप्ता, अमित डागा, अजित मल खजांची, हेमंत सिंघवी ने शपथ ग्रहण के साथ ही कार्यभार संभाल लिया है ।
              समारोह में मोजूद अतिथिगण अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर अनिल बांठिया व संभागीय अध्यक्ष संजय बैद ने पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई ।
अतिथिगण ने संस्था का परिचय देते हुए इसके उद्देश्यों को रेखांकित किया और नई कार्यकारिणी से अपेक्षा की कि संस्था के काम काज को और गति देते हुए इसे नये क्षितिज तक पहुचाएंगे ।
निवर्तमान अध्यक्ष जयचंद लाल डागा ने अपने कार्यकाल में हुए कामकाज की जानकारी दी एंव आश्वासन दिया की नये पदाधिकारियों को पूर्ण सहयोग देते रहेंगे ।
कार्यक्रम में संस्था फाउंडेशन के ट्रस्टी किशनलाल कांकरिया व श्रीमती चारू नाहटा, संभागीय सचिव श्रीमती रेणु गुजरानी सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण एंव अतिथि उपस्थित रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!