Dark Mode
महाविकास अघाड़ी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव साथ लड़ेगी

महाविकास अघाड़ी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव साथ लड़ेगी

उद्धव ठाकरे का ऐलान; शरद पवार बोले- जो छोड़कर गए उन्हें वापस नहीं लेंगे

मुंबई3

महाविकास अघाड़ी (MVA) महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव एक साथ लड़ेगी। यह ऐलान शनिवार, 15 जून को गठबंधन की बैठक के बाद शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने किया।

उन्होंने ने कहा- लोकसभा चुनाव की जीत MVA के लिए अंत नहीं, बल्कि शुरुआत है। हम सभी दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे। मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में हुई इस बैठक में NCP (SCP) नेता शरद पवार, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण शामिल हुए। इस दौरान महाराष्ट्र की जनता को लोकसभा चुनाव में 31 सीटें जिताने पर धन्यवाद दिया।

दरअसल, लोकसभा चुनाव में गठबंधन ने महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 31 सीटें जीती हैं, जबकि भाजपा गठबंधन को 17 सीटें मिली हैं। विधानसभा की 288 सीटों पर अक्टूबर में चुनाव हो सकते हैं।

फिलहाल राज्य में शिवसेना शिंदे गुट, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है और MVA लोकसभा चुनाव की सफलता विधानसभा चुनाव में भी दोहराना चाहती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!