Dark Mode
महावीर इंटरनेशनल ने चलाया  कपड़े की थैली मेरी सहेली अभियान 

महावीर इंटरनेशनल ने चलाया  कपड़े की थैली मेरी सहेली अभियान 

फलोदी .  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फलोदी में महावीर इंटरनेशनल संस्था के द्वारा 'कपड़े की थैली मेरी सहेली' अभियान के माध्यम से जन जागरण का कार्यक्रम किया गया। इससे पूर्व सुबह लटियाल माता मंदिर रोड पर कपड़े की थैली के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत थानवी , हेमचंद शर्मा, राकेश गोलेच्छा, रविंद्र कुमार जैन द्वारा जन जागरण अभियान चलाया गया। हेमंत थानवी ने माता बहनों से निवेदन किया कि वह ज्यादा से ज्यादा कपड़े की थैली का उपयोग करें। प्लास्टिक की थैली के उपयोग से बचें। इससे हमारी गौ माता बचेगी, पर्यावरण शुद्ध रहेगा ,सड़कों पर साफ सफाई रहेगी, नालिया बाधित नही होंगी, बीमारियां कम होंगी  व हम सब स्वस्थ रहेंगे । महावीर इंटरनेशनल संस्था के रविंद्र कुमार जैन व  मुकेश कोठारी ने बताया की प्लास्टिक की थैली पर्यावरण के लिए अत्यधिक हानिकारक है, इसके स्थान पर कपड़े की थैली का ज्यादा से ज्यादा उपयोग हो इस हेतु हमारी संस्था द्वारा यह जन जागरण कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!