महेन्द्र सैनी ने 11 पौधे लगाकर जन्म दिन मनाया
शाहपुरा. कस्बे के वार्ड नंबर 5 मालियों की ढाणी ऊपला बाढ़ में रविवार को महेन्द्र सैनी ने 11 पौधे लगाकर जन्म दिन मनाया। इस दौरान सैनी ने कहा पेड़ पौधों से ही हमारे को जीवन मिलता है। अगर पेड़ नही होंगे तो हमारे को जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन नही मिलेगी इसलिए लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। इस मौके पर हरिनारायण सैनी, मोठुराम सैनी, शिवपाल जाट उपस्थित रहे।