महेंद्र शर्मा अध्यक्ष और भंवरलाल पुनिया मंत्री निर्चाचित
रतनगढ़ । राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा का वार्षिक अधिवेशन और चुनाव वेदपाल मलिक, विजय पोटलिया के पर्यवेक्षण में संपन्न हुए, जिसमें चुनाव अधिकारी विक्रमसिंह चौहान व सह चुनाव अधिकारी जगदीश खीचड़ प्रधानाचार्य थे। प्रतिवेदन ब्लॉक मंत्री भंवरलाल पुनिया ने प्रस्तुत किया तथा आय व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल ने सदन के सामने पेश किया। मुख्य वक्ता रामस्वरूप सारण पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने सार्वजनिक शिक्षा के सामने आ रही चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष विजय पोटलिया, जिला मंत्री वेदपाल मलिक और जिला संयोजक सुरेंद्र सीगड़ ने गैर शैक्षणिक कार्यों के बहिष्कार आंदोलन में उपशखा के कार्य की प्रशंसा करते हुए वर्तमान सत्र में रिकॉर्ड 1154 सदस्यता पर खुशी व्यक्त की। जिला संरक्षक मनमोहन दान चारण ,बृजलाल खीचड़ और वरिष्ठ शिक्षक नेता चौथमल चिनिया ने संबोधित करते हुए नई शिक्षा नीति को सार्वजनिक शिक्षा के लिए अहितकर बताया और कहा की शिक्षा बचाने के लिए संगठन को संघर्ष के लिए तैयार होना होगा। सभाध्यक्ष पेमाराम कसवा द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने के घोषणा के बाद नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ। नवीन कार्यकारिणी में सभाध्यक्ष खिंवाराम ख्यालीया, उप सभाध्यक्ष रामचंद्र ऐचरा,अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष किशन सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष रामाकिशन ज्यानी, सुमित्रा, वेदप्रकाश अग्रवाल,रामरतन सिंह,दुलीचंद खीचड़,रूपेश चौधरी,मंत्री भंवरलाल पुनिया,संयुक्त मंत्री प्रकाश चौधरी,कोषाध्यक्ष राजपाल पटीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दानाराम, संगठन मंत्री पन्नालाल जांघू, मुकेश सैनी, शिवभूषण, संयोजक संघर्ष समिति बजरंग लाल बिसु, सह संयोजक प्रवीण साई व मदनलाल, कार्यालय मंत्री महेंद्र हुड्डा, महिला मंत्री पाना ख्यालीया, कार्यकारिणी सदस्य गिरवर सिंह राठौड़, भोजराज शर्मा, शंकरलाल मीणा, जितेंद्र शर्मा, नंदलाल नाई, सिकंदर खान निर्वाचित हुए। इसके बाद चुनाव अधिकारी द्वारा विक्रम सिंह चौहान ने शपथ दिलाई। मंचिय
संचालन शुभकरण नैण ने किया।