Dark Mode
दिव्यांग देवीसिंह को महेश व्यास ने दिलाये लेपटॉप ओर एंड्रॉयड फोन

दिव्यांग देवीसिंह को महेश व्यास ने दिलाये लेपटॉप ओर एंड्रॉयड फोन

 
फलोदी .  महंगाई राहत कैम्प एवम् प्रशासन गाँव के संग अभियान 2023 के अन्तर्गत आज दूसरे दिवस पंचायत समिति फलौदी की ग्राम पंचायत मोखेरी में दिव्यांग प्रार्थी देवीसिंह जो की 100% ब्लाइंड है आज मोखेरी, फलौदी कैम्प में उपस्थित हुए तथा ब्लाइंड स्टिक की मांग की सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग के कर्मचारी प्रेम कुमावत ने मौके पर ही ब्लाइंड स्टिक उपलब्ध करवाई इस मौके पर पी सी सी सदस्य  महेश व्यास भी मौजूद थे।
दिव्यांग देवी सिंह ने महेश व्यास से सरकार द्वारा एक एंड्रॉयड फोन और एक लेपटॉप दिलवाने की मांग की इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए महेश व्यास ने खुद मोबाइल और लैपटॉप देने की घोषणा करते हुए तुरंत देवीसिंह के बैंक अकाउंट में मोबाइल और लैपटॉप की राशि हस्तांतरित कर दी।
इस पर प्रार्थी ने महेश व्यास का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी प्रकार शिविर मेँ होनहार बालिकाओं को स्कूटी वितरण की गयी। शिविर प्रभारी डॉ॰ अर्चना व्यास , विकास अधिकारी नारायण सुथार , तहसीलदार हुकमी चन्द ,सहायक विकास अधिकारी प्रेम रतन दवे ,नायब तहसीलदार भोमाराम ,सरपंच सिकन्दर ,ग्राम विकास अधिकारी प्रीतपाल कपूर ,थिरपाल पालीवाल , कनिष्ठ सहायक राजूराम ,मिथिलेश गुर्जर ,कम्प्यूटर सहायक पवन सोलंकी ,कन्हैयालाल ,प्रमोद चौहान ,किशन चन्द ,आदि द्वारा शिविर मेँ पंजीयन कर गारण्टी कार्ड वितरण किये गये।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!