Dark Mode
माहेश्वरी समाज के चुनाव 2 जुलाई को

माहेश्वरी समाज के चुनाव 2 जुलाई को

शाहपुरा माहेश्वरी समाज शाहपुरा के पदाधिकारियों के चुनाव 2 जुलाई रविवार को शाहपुरा में कराये जायेगें। माहेश्वरी भवन में होने वाले इन चुनाव की मुख्य चुनाव अधिकारी रामप्रसाद हेड़ा होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी रामप्रसाद हेड़ा ने बताया कि शाहपुरा माहेश्वरी समाज के चुनाव में अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए चुनाव होगें। 1 जुलाई शनिवार को दोपहर में 2 से 3 बजे तक नामाकंन किया जा सकेगा। सवा तीन बजे तक नामाकंन पत्रों की जांच तथा 4 बजे तक नाम वापसी और 4.15 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूचि का प्रकाशन किया जायेगा। हेड़ा ने बताया कि आवश्यकता होने पर 2 जुलाई रविवार को सांय 4 बजे से 7 बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना करके परिणाम की घोषणा की जायेगी। इसके बाद अध्यक्ष व मंत्री को चुनाव अधिकारी द्वारा शपथ दिलायी जायेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!