माहेश्वरी महिला मण्डल ने मनाया गणगौर उत्सव
कोटा। माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में झालावाड़ रोड स्थित महेश्वरी भवन में गणगौर का सामूहिक उघापन किया गया । इस कार्यक्रम में 15 महिलाओं ने भाग लिया सभी बहने सोलह सिंगार करके चुनरी पहन के आई। गोरनी को तिलक लगाकर सुहाग की सामान दिया गया। मंडल सचिव सरिता मोहता ने बताया कि सभी गोरनीयो ने ढोल पर नृत्य किया व सेल्फी प्वाइंट में फोटो खिंचवा के आनंद उठाया और प्रिति राठी ने बताया कि गणगौर उत्सव कार्यक्रम के सहयोग कर्ता नीलिमा खुवाल,आशा मानधना का आभार व्यक्त किया गया। मंडल संगठन मंत्री नीना मरचुनिया उपाध्यक्ष संध्या लड्ढा कोषाध्यक्ष संगीता काबरा एवं सह सचिव निधि लाहोटी द्वारा कई प्रकार की प्रतियोगिता कराई गई थी जिसमें गणगौर के स्वरचित गीत व इस्सर गणगौर प्रतिबंध करती हुई तस्वीर, प्रश्नोत्तर राउंड नृत्य प्रस्तुति जिसमें मंडल की बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला मंडल की निवर्तमान अध्यक्ष आशा माहेश्वरी,समाज अध्यक्ष राजेश बिरला व पश्चिमांचल उपाध्यक्ष मधु जी बाहेती व अन्य पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।