Dark Mode
माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमीं का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमीं का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

धनाऊ/ चौहटन कस्बे में माहेश्वरी समाज द्वारा सोमवार को महेश नवमीं का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महेश नवमीं  पर्व को लेकर सोमवार को कस्बे में विशाल एवं भव्य वरघोड़े का आयोजन किया गया। भगवान महेश के सुसज्जित रथ एवं पालकी में विराजित भगवान की प्रतिमाओं के साथ हाथों में केसरिया पताकाएँ एवं धर्म ध्वज लेकर चल रहे युवा कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे। वरघोड़े में मंगल कलश सिर पर धारण किये सैकड़ों बालिकाएं एवं युवतियां, सुसज्जित घोड़े, जयकारे लगाते हुए सैकड़ों लोग वरघोड़े में शामिल हुए। यह शोभायात्रा एवं वरघोड़ा राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजार एवं मुख्य मार्गों से निकाला गया जहां सैकड़ों लोगों ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। वरघोड़े के समापन के बाद माहेश्वरी समाज एवं माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा धर्म सभा का आयोजन किया गया जहां धार्मिक भजनों के साथ मंदिर में पूजा अर्चना के कार्य सम्पन्न करवाए गए। सभा के दौरान बीते दिनों आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा अतिथियों एवं वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। इस दौरान माहेष्वरी समाज अध्यक्ष प्रेम करवा ,मदनलाल राठी, चमनलाल धड़वाई, प्रताप माहेष्वरी, राणामल माहेष्वरी, पोपट सा माहेष्वरी,मुरलीधर माहेष्वरी ,नवला सा माहेष्वरी, दिलीप चाण्डक,प्रेम राठी, राजेश बावड़ी,सुरेश मथराणी, श्रवण माहेष्वरी,मनोज माहेष्वरी, अशोक माहेष्वरी, दिलीप माहेष्वरी,अनिल बाहेती ,प्रकाश धड़वाई,डॉक्टर चिराग ,कपिल माहेष्वरी,उपस्थित रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!