Dark Mode
माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी के अवसर पर निकाली शोभायात्रा

माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी के अवसर पर निकाली शोभायात्रा

 
सवाई माधोपुर। मांनटाउन क्लब मैं महेश नवमी के अवसर पर माहेश्वरी समाज ने किया सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन। महेश नवमी के अवसर पर निकाली विशाल शोभायात्रा। जिला महामंत्री मनीष मंत्री माहेश्वरी ने बताया कि  श्री महेश नवमी का महोत्सव बड़ी धूमधाम से मान टाउन क्लब मैरिज हॉल में मनाया गया |महेश नवमी के पावन पर्व पर सर्वप्रथम भगवान शंकर और पार्वती जी की पूजा करके शोभायात्रा मुख्य बाजार बजरिया में शिव मंदिर से मान टाउन क्लब तक निकाली गई| जिसमें समाज के बच्चों और पुरुष ,महिलाओं ने भाग लिया, उसके उपरांत शोभा यात्रा मान टाउन क्लब मैरिज हॉल में पहुंचने के बाद वहां पर सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित किया गया| सांस्कृतिक प्रोग्राम में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ समाज की महिला मंडल द्वारा भिन्न भिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई जिसमें भजन, भागवत गीता की श्लोक, और नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई| समाज के वरिष्ठ सदस्य ईश्वर माहेश्वरी एडवोकेट, केदार खटोड़ ,गिर्राज अजमेरा और अध्यक्ष लाजपत करवा ने समाज को संबोधित किया |उसके उपरांत सभी बच्चों को समाज की तरफ से प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरण किया गया जिला महामंत्री मनीष मंत्री माहेश्वरी ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए महिला मंडल और बच्चों को प्रोत्साहित किया समाज के सम्मानित नागरिकों में सत्यनारायण माहेश्वरी  ,राजू केला ,प्रवीण माहेश्वरी, नरेंद्र बिहानी, जुगल ,दिलीप माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी ,भगवान अजमेरा, पवन माहेश्वरी, अर्जुन राठी ,महादेव माहेश्वरी ,अमोलक माहेश्वरी, प्रीतम माहेश्वरी, हरीश माहेश्वरी ,कपिल राठी, आदि गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया माहेश्वरी महिला मंडल के अध्यक्ष ममता माहेश्वरी ने और माहेश्वरी सभा सवाई माधोपुर के अध्यक्ष लाजपत करवाने अंत में सभी को उद्बोधन के द्वारा संबोधित किया गया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!