Dark Mode
माहेश्वरी महिला ने मनाया रंग पंचमी उत्सव

माहेश्वरी महिला ने मनाया रंग पंचमी उत्सव

कोटा। माहेश्वरी महिला मंडल के नए सत्र 2023 का आगाज "रंग रस माधुर्य" कार्यक्रम से शुक्रवार को माहेश्वरी भवन से किया गया। सचिव सरिता मोहता ने बताया की "रंग रास माधुर्य" में चार ग्रुप बरसाने की होली, नंदगांव की टोली, ब्रिज के रसिया, गोकुल के छलिया में सभी मंडल सदस्यों को बांटा गया। ऑनलाइन गेम्स व टाक्स रोमांचित एवं मनोरंजन पूर्ण रहे। सदस्याएं गोप गोपिका और कृष्ण राधा बनके मधुर नृत्य भजनों पे किया गया। राधा कृष्ण का अद्भुत नृत्य भी हुआ । कार्यक्रम को सांस्कृतिक समिति सुमन मर्चुनिया ,श्वेता माहेश्वरी एवम रक्षा बावरचिया ने संभाला। आध्यात्मिक समिति किरण जी मांधना,श्यामा बिरला एवम सीमा गुप्ता द्वारा भजनों का मधुर समा बांधा गया। उपाध्यक्ष संध्या जी लड्ढा ने बताया की इस बार कार्यक्रम में रिकॉर्ड ब्रेकिंग सदस्यों ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी ली। सह सचिव निधि लाहोटी ने कहा कि सब विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया। अंत में आरती व प्रसादी के साथ अद्भुत अविस्मरणीय कार्यक्रम का समापन हुआ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!