महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला ने निभाई शिविर में भागीदारी
सोजत। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा के सानिध्य में गाँधी आश्रम,वर्धा महाराष्ट्र में गांधी आश्रम में 3 दिवस का शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पूरे भारत की महिला कांग्रेस के पद अधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस शिविर में पाली महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या साँखला ने भी भागीदारी निभाई । सांखला ने बताया कि शिविर प्रेरणा दायक और ज्ञानवर्धक रहा। उन्होंने यह भी कहा कि दिशा के तहत महिला नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया। तीन दिनों तक चली कार्यशाला में महिलाओं को जीवन कौशल, महिला सशक्तीकरण सहित समूहों के नेतृत्व का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल क्षमता विकास व नेतृत्व क्षमता विकास प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर महिलाओं को बाहरी दुनिया से जोड़ने की कोशिश की जानी चाहिए। शिविर में महिलाओं को पारिवारिक तनाव को नियंत्रित करने, समसामयिक घटनाक्रमों से जुड़े रहने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही समूह चर्चा सामूहिक खेल के माध्यम से उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के गुर सिखाए गए।