महिला कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में किया हल्ला बोल प्रदर्शन
केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतों में की जा रही बढ़ोतरी के विरोध में सांसद निहालचंद मेघवाल के निवास का किया घेराव
रायसिंहनगर . महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई के विरोध में सांसद निहालचंद के निवास के बाहर हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया, विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद निहालचंद के निवास के बाहर चूल्हे पर लकड़ियों से रोटी पकाई गई महिला पंचायत समिति सदस्य गुरदीप कौर ने बताया कि केंद्र सरकार की रसोई गैस वह अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों में की जा रही बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में संगठन की जिला अध्यक्ष कमला बिश्नोई के नेतृत्व में सांसद निहालचंद के आवास के बाहर चूल्हे पर लकड़ियों से रोटी बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगभग हर महीने रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है जिससे गरीब लोगों के घरों में रोटी बनाना भी मुश्किल हो गया है, विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही इस मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा भारी संख्या में बंदोबस्त किया गया फिर भी एक कमी पुलिस प्रशासन में देखने को मिली क्योंकि महिलाओं का प्रोग्राम होने के कारण मात्र 3 महिला कॉन्स्टेबल ही इस मौके पर मौजूद रहे जिसके कारण बैरिकेट्स भी लगाए गए परंतु महिला कॉन्स्टेबल की संख्या कम होने के कारण महिला कांग्रेस की महिलाएं सांसद निहालचंद के बिल्कुल गेट के बाहर धरना लगाकर बैठ गई और गेट के अंदर ही चूल्हा जलाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए रोटियां पकाई