Dark Mode
महिला मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को उज्जैन में

महिला मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को उज्जैन में

अजमेर । अखिल भारतीय विजयवर्गीय (वैश्य) महिला संगठन के वर्तमान सत्र की केबिनेट की बैठक आगामी 14 अप्रैल, शुक्रवार को दोपहर 12.15 बजे से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में विजयवर्गीय वैश्य धर्मशाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष नम्रता विजयवर्गीय की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी । महिला मंडल की प्रदेशाध्यक्ष आभा गांधी ने बताया कि मीटिंग में पुरे भारत के महिला मंडल के केबिनेट सदस्य भाग लेंगे । बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी के द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए क्रियाकलापों का विवरण एवं आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुतीकरण तथा नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!