महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह का दो दिवसीय दौसा दौरा
दौसा . महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह का दौसा आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अभिनन्दन एवं स्वागत किया। आरती सिंह का दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम में पहले दिन शनिवार को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रैला के नेतृत्व में पीलू वाले बालाजी मंदिर पर सत्संग कार्यक्रम करवाया गया। उसके बाद केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित तथा सैंथल मोड़ बाई पास पर एक करोड़ सैल्फी विद लाभार्थी महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम, मुक्ति बाग पर पक्षियों के लिए परिंडे का कार्यक्रम, शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रकांता के घर पर भोजन का कार्यक्रम , उसके बाद जिले की संगठनात्मक बैठक हुई जिस पर संगठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया।। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रतन तिवारी , पूर्व जिला अध्यक्ष उर्मिला जोशी , शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रकांता शर्मा , जिला महामंत्री गौरी देवी, जिला महामंत्री लक्ष्मी दिक्षित, जिला उपाध्यक्ष मोनिका सैनी, जिला मंत्री सुमित्रा चौधरी, कलावती, शशी जैमन,शशी जोशी, लक्ष्मी जांगिड़ सभी महिला मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।