Dark Mode
ईट भट्टे पर तौड़फोड़ व लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ईट भट्टे पर तौड़फोड़ व लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बहरोड़। थाना क्षेत्र के जागुवास गॉव में स्थित शंकर ईंट भट्टे पर दो बार तोड़फोड़ करने, बेरहमी से मारपीट करने, लाखों रुपए की नगदी सहित सामान लूटकर ले जाने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे जागुवास निवासी मुख्य आरोपी विजय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच अपने साथ लेकर ईंट भट्टे पर लेकर पहुंची। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 2 दिन के रिमांड पर लिया है। गौरतलब है कि 4 फरवरी की रात 11 बजे शंकर ईंट भट्टे पर बदमाशों ने दो मुनीमों के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए अलमारी में रखे 7.30 लाख की नगदी लूट कर ले गए थे। दूसरी बार 8 अप्रेल को दिनदहाड़े दहशत फैलाने की नियत से बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने हथियारों से इसी ईट भट्टे पर हमला कर दिया था। वहीं पास में संचालित परचून की दुकानदार के साथ भी बेरहमी से मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस केवल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि अन्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर थे। 

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!