कार के एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा होने से टल गया
बहरोड़। बहरोड़-नारनौल रोड पर गुरुवार अल सुबह अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें हरसौरा के हायर सेकंडरी स्कूल के वॉइस प्रिंसिपल घायल हो गए। कार के एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना बहरोड़-नारनौल रोड़ पर गांव निम्भोर की है। पुलिस थाना सदर से महज 300 मीटर दूर एक कार अज्ञात वाहन से आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार के एयरबैग खुलने से वाइस प्रिंसिपल बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के समय कोई तीसरी गाड़ी नहीं होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं घटना के बाद दूसरा वाहन मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि नारनौल की तरफ से लाल रंग की एक कार आ रही थी। बहरोड़ की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। जब तेज धमाका हुआ, तो कार के एयरबैग खुल गए। जिससे चालक गांव बिजोरावास निवासी शिक्षक विक्रांत सिंह बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। जिसे परिवार के लोग लेकर घर चले गए। घटना में चोटिल हुए वॉइस प्रिंसिपल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल शिक्षक विक्रांत यादव गांव बिजोरावास के रहने वाले हैं, जो अब बानसूर के हरसौरा स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में वाइस प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं।