Dark Mode
सिनसिनाटी ओपन में बड़ा उलटफेर, फारिया ने शेल्टन को हराया

सिनसिनाटी ओपन में बड़ा उलटफेर, फारिया ने शेल्टन को हराया

सिनसिनाटी। सिनसिनाटी ओपन में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पुर्तगाल के क्वालीफायर जैमे फारिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेन शेल्टन को शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही फारिया ने शेल्टन की लगातार मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। फारिया ने एकतरफा मुकाबले में शेल्टन को 6-4, 6-4 से हराया। फारिया ने शेल्टन की धीमी शुरुआत का फायदा उठाया। शेल्टन पिछले हफ्ते मॉन्ट्रियल में मास्टर्स 1000 इवेंट जीतने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे थे। यह जीत फारिया के करियर की टॉप 10 खिलाड़ी के खिलाफ पहली जीत है और इसने शेल्टन के लगातार छह मैचों की जीत का सिलसिला भी तोड़ दिया है। दूसरे सेट में फारिया, शेल्टन से 1-4 से पीछे थे, लेकिन फिर उन्होंने लगातार पांच गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। शेल्टन के पास वापसी के कई मौके थे, लेकिन एटीपी स्टैट्स के अनुसार, वे फारिया के खिलाफ 12 में से सिर्फ 1 ब्रेक प्वाइंट ही भुना पाए। जीत के बाद फारिया ने कहा, "यह मेरे और मेरी टीम के लिए बहुत भावुक पल है। शानदार दर्शकों के सामने घरेलू खिलाड़ी के खिलाफ और इतनी बेहतरीन जगह पर ऐसा करना इसे और भी खास बनाता है।" अगले दौर में फारिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के एडम वॉल्टन से होगा, जिन्होंने रविवार को अपने दूसरे दौर के मैच में इग्नासियो बुसे को 6-4, 6-3 से हराया था। इससे पहले, छठी वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज ने अपने शुरुआती दौर के मैच में अपने ही देश के खिलाड़ी एलेक्स मिशेलसेन को 6-3, 6-4 से हराया। तीसरे दौर में फ्रिट्ज का सामना डैनियल मेरिडा एगुइलर से होगा, जिन्होंने जिजू बर्ग्‍स को 6-3, 6-2 से हराया था। विश्व के नंबर 12वें खिलाड़ी लर्नर टियन ने भी सिनसिनाटी में जीत के साथ शुरुआत की। एटीपी की रिपोर्ट के अनुसार, टियन ने सेबेस्टियन बाएज के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में 6-3, 7-6(4) से जीत हासिल की। अब तीसरे दौर में उनका मुकाबला फ्रांसिस टियाफो से होगा, जिन्होंने रविवार को दिन के आखिरी मैच में लोरेंजो सोनेगो को 6-3, 6-4 से हराया था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!